News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बॉबी देओल की हुई 'हाउसफुल 4' में एंट्री, अभिषेक बच्चन हुए बाहर, शूटिंग शुरु

Share:

मुंबई: रेस 3 हिट होते ही अभिनेता बॉबी देओल की किस्मत चमक गई है. बॉबी देओल अब 'हाउसफुल 4' में भी नज़र आएंगे. इस फिल्म से अभिषेक बच्चन बाहर हो गए हैं. कल ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है. इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े बॉबी देओल ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की.

यह हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म है. इसमें बॉबी के साथ रितेश देशमुख और अक्षय कुमार नज़र आएंगे. अक्षय ने भी वहीं तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, "चार गुना मस्ती के साथ हम आ रहे हैं, इस फिल्म को साजिद खान डायरेक्ट करेंगे."

इसके अलावा इस सीरिज में कृति सैनन की भी एंट्री हुी है. कुछ दिनों पहले ही  फिल्म के बारे में कृति ने कहा, "‘हाउसफुल-4' के कलाकारों की टोली में शामिल होना घर वापस आने जैसा लग रहा है. मेरा फिल्मी सफर 'हीरोपंती' में साजिद सर के साथ शुरू हुआ था. तब से वह हमेशा मेरे साथ रहे हैं और मेरा मार्गदर्शन करते आए हैं. उनके साथ फिर से काम करने के लिए मैं बेसब्री से इंतेजार कर रही हूं और सफल 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन कर उत्साहित हूं." बता दें कि इस सीरिज की पिछली तीनें फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया है. तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी.
Published at : 10 Jul 2018 02:33 PM (IST) Tags: Housefull 4 Riteish Deshmukh bobby deol Akshay Kumar
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील

स्वरा भास्कर बोलीं- नशे में धुत डायरेक्टर खटखटाता रहा था दरवाजा, कहा- 'वो मुझे...'

स्वरा भास्कर बोलीं- नशे में धुत डायरेक्टर खटखटाता रहा था दरवाजा, कहा- 'वो मुझे...'

एडवांस बुकिंग: ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 3' का धमाका, तोड़ा इन 12 फिल्मों का रिकॉर्ड

एडवांस बुकिंग: ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 3' का धमाका, तोड़ा इन 12 फिल्मों का रिकॉर्ड

2 अक्टूबर के नए बॉक्स ऑफिस 'किंग' बनेंगे अजय देवगन! खतरे में ऋतिक रोशन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

2 अक्टूबर के नए बॉक्स ऑफिस 'किंग' बनेंगे अजय देवगन! खतरे में ऋतिक रोशन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?

इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?

टॉप स्टोरीज

पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'

पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'

बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान

बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता